देहरादून। देवभूमि के पौराणिक मंदिरों को विकसित करने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की तर्ज पर केदारखंड मंदिर माला मिशन बनाने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन एव धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि वह राज्य में चिह्नित पौराणिक मंदिरों को विकसित करने के लिए मानसखंड मंदिर माला की तर्ज पर केदारखंड मंदिर माला मिशन बनाये, ताकि श्रद्धालुअ प्राचीन और पौराणिक मंदिरों के दर्शन कर सके। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी झील के आसपास के विकास के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 601-204 करोड़ की धनराशि की मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत कोटी कॉलोनी से डोबरा चांटी ब्रिज तक 15.7 किमी पर्यटन सड़क बनायी जाएगी। महाराज ने कहा कि चमोली स्थित टिम्मरसैण महादेव मंदिर के विकास के लिए शासन से 7.95 करोड़ की राशि अनुमोदित की गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के सुनियोजित विकास के लिए ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है।
Related Posts
नई ईपास मशीनों से मिलेगा राशन
- admin
- April 3, 2025
- 0
देहरादून। प्रदेश के किसी भी गांव में अब कम राशन सप्लाई नहीं होगा, क्योंकि सभी गोदाम पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगा दिए गए हैं और अब […]
तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री
- admin
- August 13, 2024
- 0
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी
- admin
- November 14, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूनानक की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने […]