पौड़ी । पौड़ी जिले के खिर्सू- कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक कार में कुछ लोग बरात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव दल ने सभी को खाई से निकाला। एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सृष्टि नेगी (18) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुंडाखाल । वाहन चालक मनवर सिंह, निवासी चोपड़ा, आरूषि (13) पुत्री अजय, निवासी उरेगी , सोम्या (9) पुत्री गणेश, निवासी उरेगी की मौत हो गई, जबकि हादसे में साक्षी नेगी(14) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल , समीक्षा (15) पुत्री विनोद रावत, निवासी कठूली पौड़ी। सागर (11) उर्फ कान्हा, पुत्र अजय, निवासी उरेगी घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन
- admin
- November 14, 2024
- 0
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जौलजीबी मेला-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 64.47 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं […]
जनसमस्याओं का त्वरित निदान करें
- admin
- June 10, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने राजधानी देहरादून में आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम […]
सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल कल
- admin
- May 6, 2025
- 0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्रालयउ के निर्देश पर उत्तराखण्ड सहित सभी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में कल 7 मई को सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिलP […]