देहरादून। प्रदेश के मैदानी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिलों के मैदानी हिस्सों में आज अत्यधिक गर्मी महसूस की गई। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीाताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ स्थानों में भारी गर्मी और लू का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। अत्यधिक गर्मी की चेतावनी के मद्देनज़र मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से दोपहर के वक्त बाहर न निकलने की सलाह दी है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 17 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। उन्होंने कहा कि 18 जून से राज्य में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।
Related Posts
पॉलीहाउस के निर्माण में तेजी लाएं : धामी
- admin
- September 3, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को राज्य में किसानों की आर्थिकी को तेजी से बढ़ाने के लिए तेजी […]
महिला टीम ने चलाया जन जागरुकता अभियान
- admin
- April 15, 2025
- 0
अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा […]
राज्य में आपदा, वनाग्नि, पलायन और फ्लोटिंग जनसंख्या बड़ी चुनौती
- admin
- October 19, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ राज्य से जुड़े अहम विषयों पर बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक […]