देहरादून। प्रदेश में खेती-किसानी और बागवानी को बेहतर बनाने के लिए नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम के तहत महिला किसानों और समूहों को ड्रोन दिए जाएंगे। देहरादून में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के यंत्रीकरण एवं प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त सचिव एस रुक्मणी ने कहा कि महिला किसानों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत किए गए नए प्रयोगों और संचालनों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने फसलों का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि यंत्रीकरण उप मिशन योजना शुरू की है और किसानों को निवेश के तौर पर कृषि यंत्रीकरण को अपनाने की जरूरत है।
Related Posts
पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण रद्द
- admin
- April 27, 2025
- 0
देहरादून। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या को कायराना हरकत बताते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज […]
देवभूमि के साथ ही ’’खेल प्रतिभाओं की भूमि’’ के नाम से पहचाना जाएगा उत्तराखण्ड
- admin
- November 11, 2024
- 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 1378 लाख की 3 योजनाओं का लोकार्पण […]
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री अपना पंजीकरण जरूर कराएं
- admin
- May 10, 2024
- 0
देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर समस्त देशवासियों एवं भक्तों को बधाई दी। […]