चमोली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए ‘‘अपना गांव, अपना वोट’’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार चमोली पहुंचे श्री बलूनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम जनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में बोलते हुए सांसद ने कहा कि स्वाथ्य के क्षेत्र में काम किया जाएगा। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में लगातार घट रही विधानसभा सीट को लेकर श्री बलूनी ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर परिसीमन को क्षेत्रफल के अनुसार किये जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पहाड़ की सीटें घटती रहीं तो आने वाले समय में पहाड़ों का प्रतिनिधित्व कमजोर हो जाएगा।
Related Posts
यातायात व्यवस्था सदृढ़ करने को लेकर बैठक
- admin
- March 24, 2025
- 0
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में […]
दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी, कर्मचारी
- admin
- May 24, 2024
- 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी […]
ह्र्दयगति रुकने से निधन
- admin
- April 30, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। कमसाल गांव निवासी व बीएसएफ में तैनात 48 वर्षीय हेड कांस्टेबल लखपत लाल की दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वह, […]