देहरादून। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव की अधिसूचना आज जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन भी शुरू हो जाएगा जो 21 जून तक चलेगा। राज्य में विधानसभा उप चुनाव के लिए आज शुक्रवार से नामांकन शुरू होने जा रहे हैं। 21 जून तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुक्रवार को बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन भी शुरू हो जाएगा जो 21 जून तक चलेगा। 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून तक होगी। दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, विस उप चुनाव के लिए बदरीनाथ में 210 पोलिंग बूथ पर एक लाख दो हजार 145 मतदाता, 2,566 सर्विस मतदाता हैं। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में 132 पोलिंग बूथ और एक लाख 19 हजार 930 मतदाता व 255 सर्विस मतदाता होंगे।
Related Posts
पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़
- admin
- May 9, 2024
- 0
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से भी अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यमुनोत्री के लिए 3 लाख 44 हजार 1 […]
मुख्यमंत्री ने जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव
- admin
- September 13, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित […]
राज्यपाल ने रोपा पौधा
- admin
- September 17, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली […]