रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से सांसद बनने के बाद पहली रुड़की पहुंचें। जहा भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलौर उपचुनाव को लेकर कहा कि इस सीट को जीतने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। यह सीट हमेशा ही भाजपा के लिए चुनौती रही है क्योंकि इस सीट पर भाजपा का प्रत्याशी अभी तक जीत नहीं पाया। लेकिन इसके लिए बात कर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होनें कहां कि हरिद्वार में किसानो की खेती, शिक्षा, इंडस्ट्री इन सभी पर काम किया जाएगा। गांव के गरीब बच्चे जो आगे बढ़ नहीं पाते हैं सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। उन बच्चों को भी आगे बढ़ने का कार्य किया जाएगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार है। जनता ने जो उन पर विश्वास जताकर दिल्ली भेजने का कार्य किया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
Related Posts
युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभा किया
- admin
- September 13, 2024
- 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा […]
तेजी से चल रहा केदारनाथ मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य
- admin
- March 30, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। लोनिवि ने रामबाडा से लिनचोली तक बर्फ साफ कर पांच किमी […]
पटल पर रखी क्षेत्र की समस्याएं
- admin
- June 19, 2024
- 0
उत्तरकाशी। क्षेत्र पंचायत डुंडा की बैठक में क्षेत्र के विकास के साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मध्य […]