गोपेश्वर। बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर देवली बगड़ के निकट एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। लंगासू चैकी इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि घटना संभवता देर रात्रि की है। देवली बगड़ के समीप पुलिया के पास बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा, जिसमें दो लोग सवार थे। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नरेंद्र पुत्र जयकृत, अरविंद पुत्र जयपाल दोनों निवासी मासौं नंदप्रयाग के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
उत्तराखंड का सकल घरेलू उत्पाद 20 महीने में 1 दशमलब 3 गुना की बढ़ोत्तरी हुई
- admin
- October 2, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 20 महीने में 1 दशमलब 3 गुना की बढ़ोत्तरी हुई। राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2021-22 में 2.74 लाख […]
कई IAS अधिकारियों के दायित्वों में फ़ेरबदल
- admin
- July 3, 2024
- 0
देहरादून। सरकार ने शासन में फेरबदल करते हुए 15 आइएएस समेत 17 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम पर […]
31 को सार्वजनिक अवकाश
- admin
- October 29, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi (15) G/23-74 (सा0) / 2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 के द्वारा दीपावली पर्व […]