बागेश्वर । जिले में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत मिली। हिमालयी क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की सूचना है। जिससे फल, सब्जियों को नुकसान की संभावना बनी है। वहीं, नगर के मंडलसेरा में रास्ता तथा घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सोमवार को सुबह से चटक धूप निकली। एक बजे तक गर्मी चरम पर थी। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दोपहर बाद एकाएक घनघोर बादल छा गए। तेज हवाएं चलीं। जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर में झमाझम वर्षा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, कपकोट के हिमालयी गांवों में भी वर्षा हो रही है। ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। जबकि आम, लीची, कीवी, सेब, आडू, पूलम, खुमानी के अलावा सब्जियाें पर मार पड़ी है। जबकि धान की पौध के लिए वर्षा को किसान अच्छा मान रहे हैं। इधर, मंडलसेरा में घरों में पानी घुस गया।
Related Posts
आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया
- admin
- July 28, 2024
- 0
नई टिहरी। कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आज टिहरी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया।। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्र ग्राम तोली, तिनगढ़ […]
दून अस्पताल के आगे बनी मजार को हटाया
- admin
- April 26, 2025
- 0
देहरादून । दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को लेकर सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत को प्रशासनिक जांच ने पूरा करते हुए देर रात बुल्डोजर […]
तुंगनाथ के कपाट हुए बंद
- admin
- November 5, 2024
- 0
देहरादून। पंचकेदार में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट विधि- विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये हैं। कपाट बंद […]