बागेश्वर। बागेश्वर जिले में 81 एनसीसी बटालियन में नियुक्त सेना के हवलदार की नहाते समय सरयू नदी में डूब कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बंदला, लोहना, पालमपुर निवासी सैनिक श्याम सिंह(32) राणा पुत्र विष्णु राणा आज दोपहर को सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय वह नदी की गहराई का अंदाज नहीं लगा सके और डूब कर मौत हो गई। सेना के जवानों ने जवान को नदी से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल संजय बृजवाल ने बताया कि जवान के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद सेना को सौंपा जाएगा।
Related Posts
केंद्रीय मंत्री से मिले मुख्यमंत्री
- admin
- August 8, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड […]
फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ
- admin
- April 7, 2025
- 0
उत्त्तरकाशी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी में प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। वहां पर महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से […]