बागेश्वर। जिले में कांडा, कपकोट व दुग-नाकुरी तसहील में गुरुवार की सुबह तीन बजे से पांच बजे तक झमाझम बारिश होती रही। आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हो गई है। धरमघर रेंज के जंगलों की आग बुझने से वातावरण में फैला धुआं भी खत्म हो गया है। बारिश से किसान खुश हैं। खरीफ की फसल की बुआई तेज हो गई है। रोपाई के लिए किसान अब धान की नर्सरी भी तैयार करने लगे हैं। गुरुवार की सुबह आसमान साफ हो गया। अपराह्न तीन बजे से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। चार बजे बाद एक बार फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
Related Posts
गौचर मेले का शुभारंभ
- admin
- November 14, 2024
- 0
गोपेश्वर। गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गौचर मेले […]
राज्य सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल
- admin
- July 4, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। आंध्र प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष […]
युवा पीढ़ी पर है देश को नई ऊचाईयों पर ले जाने कि जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री
- admin
- August 3, 2024
- 0
रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामनगर स्थित पी.एन.जी.पी.जी. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। […]