देहरादून। मसूरी से देहरादून लौट रहै वाहन के ब्रेक फेल होने से शिखर फॉल के पास खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक और युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार आज कुछ युवक थार वाहन से मसूरी घूमने गए थे। मसूरी घूमने के बाद वह देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान शिखर फाल के पास वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गये और वाहन खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को चरण अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवती व युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड देहरादून और अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कौलागढ थाना कैंट देहरादून के रूप में हुुुई। अवनी मसूरी रोड में कैफे चलाती थी। वहीं हादसे में सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट पुत्र के. ओ. बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून, ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धर्मपुर देहरादून के रूप में की गई।
Related Posts
शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई परीक्षा
- admin
- July 14, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2024 का आयोजन आज […]
महिला टीम ने चलाया जन जागरुकता अभियान
- admin
- April 15, 2025
- 0
अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा […]
22 लआँख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम
- admin
- June 14, 2024
- 0
देहरादून। दस मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। चारों धामों में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 22 लाख के करीब […]