देहरादून। देश-विदेश के श्रद्धालुओं को पहाड़ी व्यंजन खूब भा रहे हैं। गंगोत्री राजमार्ग पर स्वयं सहायता समूहों के 14 आउटलेट खोले गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन ने प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल मिशन को आगे बढ़ाया है। पहाड़ी भोजन की डिमांड बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आउटलेट केन्द्रों में चैलाई के लड्डू, जेम, चटनी, बुरांश, माल्टा जूस, सिल्बटा पीसा नमक, स्थानीय पकवान, ऑर्गेनिक उत्पाद, काष्ठकला, हैण्डलूम, हथकरघा परिधान आदि पर्यटकों को खूब पंसद और आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल पर स्वयं सहायता समूहं से जुड़ी महिलाओं को उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों का सही मूल्य दिलाने के लिए यात्रा मार्गों पर स्टाल लगवाए गये। जहां से श्रद्धालु स्थानीय उत्पादों का क्रय कर सके।
Related Posts
जन भावनाओं के अनुरूप भू -कानून में होगा संशोधन
- admin
- September 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के भू-कानून की दिशा में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश में अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त […]
बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखें : धामी
- admin
- May 10, 2025
- 0
देहरादून। केंद्र सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में शासकीय आवास में उच्चाधिकारियों की हाईलेवल बैठक ली। उत्तराखण्ड सैन्यभूमि है और यहां का प्रत्येक नागरिक […]
नर्सिंग अधिकारियों को पांच मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान में तैनाती मिली
- admin
- April 4, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 12 सौ 38 नर्सिंग अधिकारियों को पांच मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान में तैनाती दे दी गई […]