पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ की टहनी टूटने से अचानक पेड़ से सीधे खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मृतक महिला के शव को ग्रामीणों ने खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली की नीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने गई थी। इसी दौरान काफल तोड़ते समय काफल के पेड़ की टहनी टूट गई और महिला कई फिट नीचे पथरीली जमीन पर जा गिरी। हादसे में नीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ की महिलाओं ने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुँचे ग्रामीण महिला को गांव ले गए। महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि, पति प्राइवेट नौकरी करता है।
Related Posts
कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ
- admin
- April 13, 2025
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के बैजनाथ भकुनखोला मैदान में आज से तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
बदरीनाथ धाम में दर्शन को टोकन व्यवस्था
- admin
- May 9, 2024
- 0
चमोली। बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए इस बार टोकन व्यवस्था लागू की गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन स्लॉट टोकन […]
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
- admin
- July 23, 2024
- 0
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र मदकोट का दौरा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवीबगड़ और भैरोबगड़ में मंदाकिनी […]