देहरादून। राज्य सरकार चारधाम यात्रियों के खानपान, रात्रि विश्राम और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। केदारनाथ में आज पांच हजार खाने के पैकेट वितरित किये गये हैं। केदारनाथ में पैदल यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यात्रा में दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं के लिए मौके पर ही पैक्ड भोजन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन की ओर से पांच हजार तीर्थयात्रियों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। केदारनाथ सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया जा रहा है। कई अन्य सामाजिक संगठनों ने भी केदारनाथ और यात्रा मार्ग में भंडारा आयोजित करने का फैसला लिया है।
Related Posts
वित्तमंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल के दिया मंत्रिमंडल से इस्तीफा
- admin
- March 16, 2025
- 0
देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सत्र के दौरान दिया गया उनका विवादास्पद बयान राज्यभर में नाराजगी का कारण बन […]
सजग नागरिक सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी : धामी
- admin
- March 10, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास खंड यमकेश्वर के स्थानीय निवासियों के साथ मुख्य सेवक संवाद में कहा कि सजग नागरिक सुशासन की महत्वपूर्ण […]
सांप के डसने से युवती की मौत
- admin
- April 20, 2025
- 0
हल्द्वानी। हल्द्वानी के हल्दूपोखरा गांव में 16 वर्षीय किशोरी राधा की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब राधा घर […]