देहरादून। प्रदेश में मौसम बदलने और बारिश होने से वनाग्नि की घटनाएं थम गई हैं। वन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी वनाग्नि की एक भी घटना घटित नहीं हुई है, लेकिन सरकारी तंत्र के साथ विभागीय अफसर-कर्मचारी ग्राउंड पर डटे हुए हैं। इस वर्ष अभी तक गढ़वाल मंडल में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं हुई हैं। मसूरी डिवीजन में वनाग्नि की 68 घटनाएं हुई । इसके बाद पौड़ी के सिविल सोयम क्षेत्र में कुल 65 वनाग्नि की घटना हुई । इसके बाद बद्रीनाथ डिवीजन में दावाग्नि की 58 घटनाएं हुई है। दूसरी ओर कुमाऊं मंडल अब तक कुल एक सौ 15 वनाग्नि की घटनाएं रिकॉर्ड की गई है। कुमाऊं मंडल का ही तराई ईस्ट क्षेत्र सबसे ज्यादा आग की लपटों में घिरा रहा। डीएफओ तराई ईस्ट क्षेत्र में कुल 93 घटनाएं हुई है। अल्मोड़ा डिवीजन में दावाग्नि की कुल 76 घटनाएं हुई। कुमाऊं मंडल के चंपावत डिवीजन में भी वनाग्नि की 69 आग घटनाएं घटित हुई। प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर धनंजय मोहन के अनुसार इस वर्ष करीब छह मिमी बारिश हुई है। बारिश न होने से जंगलों में आग की घटनाएं घटित हुई है।
Related Posts
होली की धूम
- admin
- March 12, 2025
- 0
देहरादून। चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में इन दिनों खड़ी व बैठकी होली की धूम मची हुई है। जिले के टनकपुर बनबसा , चम्पावत , […]
प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद sdrf के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन
- admin
- March 4, 2025
- 0
देहरादून।हरिद्वार कुंभ में प्रयागराज महाकुंभ के अनुभव काम आयेंगे। एसडीआरएफ टीम ने महाकुंभ में अपनी दक्षता का कुशल परिचय देकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। […]
पूर्व डीजीपी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ पुस्तक का लोकार्पण
- admin
- September 21, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में उत्तराखण्ड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘खाकी […]