उत्तरकाशी। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह विजयपाल पंवार (60) परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा। इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
देशसेवा की शपथ ली
- admin
- September 20, 2024
- 0
श्रीनगर। 48 हफ्तों की कठिन प्रशिक्षण के बाद गुरूवार को एसएसबी को 86 नए उप निरीक्षक मिल गए हैं। ये उप निरिक्षक एसएसबी सीटीसी श्रीनगर […]
मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया
- admin
- August 1, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र जखन्याली का निरीक्षण किया और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। […]
रामलीला मंचन का समापन
- admin
- April 8, 2025
- 0
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के पर्यटन गांव व देवरिया ताल के बेस कैंप सारी के ओमकार दूधाधारी शिव नारायण मंदिर परिसर में महिला रामलीला मंचन का […]