चमोली। नारायणबगड़ के चिरखून गांव के जवान कीरत सिंह रावत का पैतृक घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के सेना अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। कीरत सिंह 20 गढ़वाल राइफल में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वहीं, जवान के निधन पर पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत साल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। जो 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। इस समय उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके चलते उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां 22 अप्रैल को उपचार के दौरान जवान का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वहीं, 23 अप्रैल को सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव चिरखून लाया गया। जहां बुधवार 24 अप्रैल को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग संगम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
Related Posts
समस्याओं को गम्भीरता से हल करें
- admin
- July 13, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक […]
गंगा में डूबे दो पर्यटक
- admin
- April 28, 2024
- 0
ऋषिकेश। रविवार को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्त राम घाट में गंगा में नहाते समय दो पर्यटकों की मौत हो गई । जानकारी के […]
शीतकाल के लिए बन्द हुए केदारनाथ के कपाट
- admin
- November 3, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। भाई दूज पर आज केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान संग जयघोषों के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। सेना के बैंड की […]