राज्य के विकास का रीढ़ हैं महिलाएं

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मातृ-शक्ति को समर्पित “संगज्यू-2024” में शिरकत करने Road Show करते चंपावत के लोहाघाट पहुंचे तो लोग उनका इस्तकबाल करने के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने CM के नाम के नारे लगा के अभिनन्दन के लिए हाथों को लहराया.मुख्यमंत्री ने महिलाओं को राज्य के विकास का असली केंद्र करार दिया। रोड शो GIC,लोहाघाट से रामलीला मैदान तक निकला.बीच-बीच में लोग मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा करते रहे।

सांस्कृतिक दलों और छोलिया नृत्य, ढोल-दमाऊ वादन व पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य पर आधारित कार्यक्रम संग्ज्यू-2024 के दौरान महिला PRD, NCC,NSS व नर्सिंग कॉलेज की महिलाओं,स्कूली छात्राओं-NGOs की महिलाओं ने भी स्वागत आयोजन में शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन किया। महिलाओं के साथ ओखली में धान कूटा. रिंगाल की टोकरी बुनी. लोहाघाट काली कुमाऊं की प्रसिद्ध हाथ से बनने वाली कढ़ाई व अन्य लोहे के सामान के कारीगरों की पीठ थपथपाई.स्टालों का निरीक्षण किया। सरस्वती शिशु मंदिर में महिलाओं के साथ झोड़ा, चाचरी व होली गायन में शामिल हुए। महिलाओं संग चूख सानकर स्वयं भी खाया-खिलाया।

उनके हाथों अध्यक्ष जिला पंचायत  ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, नेहा ढेक, विनीता फर्त्याल व सुमनलता को सम्मानित किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री जनमन योजना अंतर्गत ग्राम खिरद्वारी की एक मात्र वनराजी जनजाति के 14  परिवारों को भूमि पट्टे(आवास स्थल) प्रदान किए.उन्होंने कहा कि आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और सशक्त होकर उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने में प्रमुख योगदान दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए अग्रसर है.

UCC (समान नागरिक संहिता) का जिक्र करते हुए CM ने  कहा कि इसको पारित कर अवाम से किया गया वादा उन्होंने पूरा किया है.अयोध्या राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक करार दिया. कश्मीर से धारा-370 हटाने का बड़ी उपलब्धि करार दिया। हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगे पर कहा कि देव भूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे। इसकी लिए चाहे कितनी सख्ती करनी पड़े.चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं.इसके विकास का मॉडल अन्य हिमालयी राज्यों को भी अनुकरणीय सन्देश देगा। उत्तराखंड को आदर्श बनाने की शुरुआत चंपावत से की गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर ने गांव चलो अभियान के तहत चंपावत के तहसील टनकपुर के फागपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री बनबसा हेलीपैड से सीधे फागपुर निवासी सबिता देवी पत्नी दिनेश आर्या के घर पहुंचे. उन्होंने परिवार वालों का हाल-चाल जाना। वार्ता की। घर की चारा कुट्टी मशीन पर भी हाथ आजमाए. गांव में ही स्थित संगीता रावल पत्नी राजकुमार रावल के घर पहुंचे. नन्हे मुन्ने बच्चों से बात की.उन्हें चॉकलेट, टॉफ़ी दी. अपने पास मुख्यमंत्री को पाकर बच्चे और लोग खुश नजर आए।  मुख्यमंत्री ने वहां भी चाखा(पत्थर की हाथ वाली चक्की) चलाया. भट्ट की दाल को दला।  फागपुर भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 7 घोषणाएं की। टनकपुर स्टेडियम का उच्चीकरण तथा 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्विमिंग पूल, बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का ऐलान भी किया. सांसद अजय टम्टा, उपाध्यक्ष (वन एवं पर्यावरण)  दीपक मेहरा, भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *