देहरादून। लोकसभा चुनाव में राज्य के पचास प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि वेबकास्टिंक की मदद से मतदान केंद्र की सभी घटनाओं की जानकारी लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सहायक रिटर्निंग अधिकारी- ए.आर.ओ को दी जाएगी। वहीं चमोली जिले में 3 सौ 3 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी, जबकी 50 फीसदी मतदेय स्थलों पर लाइव निगरानी रखी जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 11 हजार 7 सौ 29 पोलिंग स्टेशन पर तैनात होने वाले मतदान कार्मिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विभाग से समन्वय कर बेहतर प्रयास किये गये हैं। इसके लिए कैशलेस ट्रीटमेंट का निर्णय किया गया है। राज्य में निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मचारियों और अन्य राज्यों के कर्मचारियों को भी यह सुविधा दी जायेगी।
Related Posts
प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने में जुटी भापा
- admin
- April 7, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीर्थनगरी ऋषिकेश में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू […]
हादसे में महिला की मौत
- admin
- February 11, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे […]
हथियार लाइसेंस धारकों का होगा सत्यापन
- admin
- February 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को लोकसभा चुनाव को देखते हुए हर चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा और […]