हरिद्वार। टिहरी। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के प्रचारक चुनाव रण में उतरने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज हरिद्वार में रोड शो किया। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में आयोजित रोड शो में श्री नड्डा ने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में टिहरी जिले के थत्यूड में चुनावी रैली कर टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए समर्थन मांगा। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रोड शो किया। त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। आगामी 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि यहां परिवारवाद नहीं है। गरीब घर के व्यक्ति भी अध्यक्ष बनते हैं। उन्होंने जनता से प्रदेश की पांचो लोकसभा सीट को जिताने की अपील की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने को कहा।
Related Posts
भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया
- admin
- February 11, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों के नाम का […]
विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़ी
- admin
- March 17, 2024
- 0
देहरादून। कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया हैऔर भाजपा में शामिल हो गए हैं। बताया जाता […]
विश्व जल दिवस मनाया
- admin
- March 22, 2024
- 0
उत्तरकाशी । आज विश्व जल दिवस के अवसर पर नौला फाउंडेशन के तत्वाधान में घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, लक्षेश्वर में जल चर्चा संवाद कार्यक्रम […]