हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले 6 से ज्यादा नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी नेताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री राजेश रस्तोगी, मुख्यमंत्री रहते हरीश रावत के ओएसडी रहे पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और कई विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की मुख्य धुरी रहे चेतन ज्योति आश्रम के स्वामी ऋषिश्वरानंद के साथ बड़ी संख्या में संत हैं। भाजपा का दामन थामने वाले पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर वो पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं हरीश रावत से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने हरदा को पिता तुल्य बताया है। पुरुषोत्तम शर्मा ने स्पष्ट किया कि हरीश रावत से उनकी कोई भी व्यतिगत नाराजगी नहीं है।
Related Posts
बच्चों के लिए निःशुल्क किताबें को उपलब्ध कराएं
- admin
- February 15, 2024
- 0
टिहरी/ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला पुस्तकालय श्रीदेव सुमन को हाइटेक करने के साथ ही जनपद के 9 ब्लाॅकों के 9 स्कूलों में रीडिंग रूम/पुस्तकालय […]
प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर ही एसडीआरएफ में रखे गए प्रस्तावों पर विचार होगा
- admin
- February 20, 2024
- 0
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के प्रस्तावों में विभागों […]
मुख्यमंत्री ने किया हेलीकाप्टर सेवा का उदघाटन
- admin
- February 22, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हैली सेवा का […]