देहरादून। मुरादाबाद से देहरादून लौट रहा एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने से देहरादून निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मुरादाबाद के कांठ इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हरिद्वार रॉड पर रेलवे क्रासिंग के पास अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान संगीता रस्तोगी, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) तिलक रोड देहरादून के रूप में की गई।
Related Posts
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया रोड शो
- admin
- April 5, 2024
- 0
हरिद्वार। टिहरी। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के प्रचारक चुनाव रण में उतरने लगे हैं। भारतीय जनता […]
क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
- admin
- February 18, 2024
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशों के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम ने […]
त्रिवेंद्र रावत ने कराया नामांकन
- admin
- March 26, 2024
- 0
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज हर की पैड़ी परिवार सहित गंगा का पूजन किया और इसके […]