देहरादून। प्रदेश भाजपा संगठन के अनुरोध पर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों के सूची जारी कर दी हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इस सूची में प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए देवभूमि आएंगे। स्टार प्रचारकों की इस सूची में हेमा मालिनी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर समेत कई केंद्रीय नेताओं को शामिल किया गया है। वही प्रदेश से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, समेत कई नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
Related Posts
छापेमारी में मिली शराब की भट्टी
- admin
- April 3, 2024
- 0
नैनीताल। लोक सभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 3/4/2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी नैनिताल के निर्देशन में एवम जिला नोडल अधिकारी नैनीताल […]
बसपा के पूर्व विधायक का निधन
- admin
- February 14, 2024
- 0
आजमगढ़ । जिले के सगड़ी के पूर्व बसपा विधायक मलिक मसूद का लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान […]
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया रोड शो
- admin
- April 5, 2024
- 0
हरिद्वार। टिहरी। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के प्रचारक चुनाव रण में उतरने लगे हैं। भारतीय जनता […]