देहरादून । पूर्व दायित्वधारी एवं वरिष्ठ बसपा नेता सुबोध राकेश अपने हजारों समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी नए सदस्यों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वागत किया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की रीति, नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सुबोध राकेश जैसे वरिष्ठ एवं जमीन से जुड़े नेता के पार्टी से जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोकसभा सीटों पर कमल का खिलना तय है लेकिन हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक सर्व समाज का आशीर्वाद उस जीत के साथ हो। सबका साथ सबका विश्वास और सबके प्रयास के मूल मंत्र को पार्टी अपने लक्ष्य को साधने के लिए भी कर रही है। इस मौके पर हरिद्वार प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और विधायक विनोद चमोली ने सभी लोगों से रिकॉर्ड कमल खिलाने के लिए जुटने का आह्वान किया।
Related Posts
कृषि मंत्री ने कैलेंडर का लोकार्पण किया
- admin
- March 13, 2024
- 0
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की ओर से विभिन्न औद्यानिक निवेशों की गुणवत्तायुक्त आपूर्ति के लिए तैयार कैलेंडर का लोकार्पण किया। उन्होंने […]
भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी कल से
- admin
- March 8, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि विवि में नौ मार्च से चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी […]
राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
- admin
- March 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। […]