कोटा। जिले के ग्रामीण इलाके के बपावर थाना क्षेत्र में रंगों के त्योहार पर मातम छा गया। होली के दिन परवन नदी नहाने पहुंचे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों आपस में भाई-बहन हैं। ग्रामीणों ने शवों को नदी से निकाल लिया है। वहीं, पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची है। बपावर थाना अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के उमरदा गांव की है. बच्चों के माता-पिता मजदूरी के लिए चले गए थे। इस दौरान पीछे से तीनों होली खेलने के बाद नदी पर नहाने चले गए। नदी गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित है, जहां पर कोई नहाने भी नहीं जाता। ऐसे में इस घटना की जानकारी भी किसी को नहीं थी। जब तीनों बच्चों घर पर नहीं मिले तो उनके परिजनों ने तलाश की। इसके बाद बच्चों के नदी की तरफ जाने की जानकारी मिली। जब वहां पहुंचे तो तीनों के कपड़े नदी के किनारे मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी से तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला है। एसएचओ ने बताया कि तीनों के शव को निकालकर बपावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां पर पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतकों की पहचान राजकुमार के पुत्र 6 वर्षीय वंश उर्फ पपीता, 8 वर्षीय लखन सगे भाई बहन हैं। जबकि 11 वर्षीय अभिषेक पुत्र गुमान सिंह इनका चचेरा भाई है।
Related Posts
हादसे में महिला की मौत
- admin
- February 11, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे […]
चम्पावत साइंस सिटी का शिलान्यास किया
- admin
- March 15, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत के लिए 55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से बनने वाले चम्पावत साइंस सिटी का शिलान्यास […]
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक
- admin
- March 11, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं पंजीकृत […]