देहरादून। राज्य सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी सभी श्रेणी की बसों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश जारी कर दिया है। अभी तक परिचालक केवल साधारण बसों में ही यात्रा को अनुमन्य मानते थे, लेकिन अब परिवहन निगम प्रबंधन ने आदेश दिए हैं कि राज्य आंदोलनकारियों को वाल्वो और वातानुकूलित बसों में भी मुफ्त यात्रा कराई जाए। यात्रा प्रदेश के भीतर ही मान्य होगी। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने इसके निर्देश जारी कर दिए आदेश में उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को साधारण बस के साथ ही वाल्वो व वातानुकूलित बसों में प्रदेश भर में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएं और जो परिचालक आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र
- admin
- March 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित […]
कांग्रेस को अलविदा कहा
- admin
- March 24, 2024
- 0
नैनीताल। नैनीताल लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। […]
छापेमारी में मिली शराब की भट्टी
- admin
- April 3, 2024
- 0
नैनीताल। लोक सभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 3/4/2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी नैनिताल के निर्देशन में एवम जिला नोडल अधिकारी नैनीताल […]