देहरादून। ,मौसम वैज्ञानिकों ने आज (बुधवार) और कल प्रदेश के कई इलाकों में तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है। इससे गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज (बुधवार) को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में तेज दौर की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। कहा कि बारिश के दौरान गाड़-गदेरों के आसपास खड़े न हों। खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को हिदायत देते हुए कहा, बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कलदेर शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, इससे कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। उधर, आज (बुधवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात मई को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं।
Related Posts
हरित चारधाम‘‘ यात्रा की थीम पर संचालित होगी यात्रा
- admin
- April 18, 2025
- 0
देहरादून। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधामी की यात्रा की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा ‘‘हरित चारधाम‘‘ यात्रा […]
मुख्यमंत्री ने रूद्रप्रयाग को दी योजनाओं की सौगात
- admin
- August 20, 2024
- 0
देहरादून। मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में आयोजित रक्षाबंधन एवं जनमिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।मुख्यमंत्री ने वर्चुअल […]
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
- admin
- May 23, 2024
- 0
बागेश्वर। जिले में कांडा, कपकोट व दुग-नाकुरी तसहील में गुरुवार की सुबह तीन बजे से पांच बजे तक झमाझम बारिश होती रही। आकाशीय बिजली गिरने […]