हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा -हल्द्वानी मार्ग पर आज देर सायं दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई। हादसे में दो युवक जिंदा जल गए। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया हादसे की वजह की जांच की जा रही है। मौके पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना बाइकों के आपस में टकराने के बाद आग लगने से हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सायं दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद एक बाइक के तेल के टैंक में धमाका हुआ। धमाके के साथ ही दोनों बाइक सवार आग की लपटों से घिर चुके थे। स्थानीय लोगों नेपानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में गौजाजाली निवासी नूर और सइदा नामक पति पत्नी घायल भी हुए हैं। उन्हें चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया है। उनकी हालत अभी खतरे में ही बताई जा रही है।
Related Posts
शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूकता पर जोर
- admin
- August 8, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग व राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना […]
मतगणना स्थल का जायजा लिया
- admin
- June 3, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर का निरीक्षण कर मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया […]
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में होगा “देवभूमि उद्यमिता योजना”
- admin
- August 29, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से शुरू की गई “देवभूमि उद्यमिता योजना” के तहत, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय […]