देहरादून। शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाए। प्रदेश में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया है। यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, आम जनता को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने समेत संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
Related Posts
मुजफ्फरनगर तिराहा काण्ड के शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी
- admin
- October 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। […]
मदरसों को बंद कराया
- admin
- March 26, 2025
- 0
अल्मोड़ा। जनपद के भिकियासैंण में जामा मस्जिद के पास अवैध तरीके से चल रहे मदरसे को प्रशासन द्वारा नोटिस देकर बंद करा दिया है, उपजिलाधिकारी […]
विभागवार होगी मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा
- admin
- July 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागीय सचिवों से कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर प्रत्येक विभाग की अलग -अलग समीक्षा […]