रूद्रप्रयाग। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना के जवानों और गुरुद्वारे के सेवादारों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक पहले निरीक्षण किया था और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग पर पड़े हिमखंडों व मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिए सेना के 25 जवान और गुरुद्वारे के 18 सेवादार शनिवार को घांघरिया पहुंच गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के चलते रविवार और सोमवार को काम शुरू नहीं हो पाया। मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद जवानों व सेवादारों ने अटलाकोटी तक पहले मार्ग का निरीक्षण किया और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर दो जगह पर 20 फीट ऊंचे और 200 मीटर चैड़े हिमखंड पसरे हुए हैं, इसके अलावा ऊपर के क्षेत्र में रास्ता पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है। यात्रा शुरू होने से पहले रास्ते से बर्फ हटाकर उसे आवाजाही के लिए बनाया जाएगा। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि टीम ने रास्ते का निरीक्षण किया। जहां अधिक बर्फ है वहां पर ऊपर से हल्की बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही के लिए रास्ता बनाया। हेमकुंड मौसम साफ होने के साथ ही बर्फ को हटाने का काम जारी है। उधर, हेमकुंड साहिब आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार घांघरिया में रुके हुए हैं।
Related Posts
मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड मिलेट कृषि नीति पर लगाई मुहर
- admin
- April 15, 2025
- 0
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कृषि समेत 25 […]
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में होगा “देवभूमि उद्यमिता योजना”
- admin
- August 29, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से शुरू की गई “देवभूमि उद्यमिता योजना” के तहत, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय […]
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
- admin
- May 14, 2024
- 0
हरिद्वार। गंगा सप्तमी पर आज लाखों तीर्थ यात्रियों ने गंगा स्नान किया देश के विभिन्न प्रांतो से आए श्रद्धालुओं ने भोर होते ही गंगा घाटों […]