बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक रोड शो किया। रोड शो के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो में पारंपरिक पहनावों से सजे लोगों के जत्थे और लोक कलाकारों की सांस्कृतिक झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों से रोड शो में हर कोई झूमता दिखा। वहीं मुख्यमंत्री धामी अभिभूत नजर आए और उन्होंने खुद आम लोगों व कलाकारों पर फूल बरसाते हुए परंपराओं के प्रति अपने अनुराग को अभिव्यक्त भी किया। रोड शो में सभी भगवामय दिखे। तन-मन और वेशभूषा के साथ पूरा रोड शो भगवामय नजर आया।
Related Posts
गडकरी ने कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
- admin
- February 13, 2024
- 0
रुद्रपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत […]
पुलिस ने पकड़ी नकदी
- admin
- April 7, 2024
- 0
अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने के लिये […]
गंगा में डूबा युवक
- admin
- March 25, 2024
- 0
ऋषिकेश। ऋषिकेश में होली के दौरान गंगा में डूब रही महिला को बचाने गंगा में कूदे एक युवक की डूब कर मौत हो गई। सूचना […]