हरिद्वार । बहादराबाद पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाईक बरामद की हैं। आरोपित पैसों की तंगी के चलते वाहन चोरी के धंध में उतरे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को ग्राम रोहालकी किशनपुर व बेगमपुर निवासी व्यक्तियों ने अपनी बाइक चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पथरी पावर हाउस के पास से पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोचा। जिनके पास से चुराया गया पर्स, नगदी, ड्राईविंग लाईसेन्स, मोबाईल फोन व चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपितों ने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं और आर्थिक तंगी के चलते बहादराबाद व हरिद्वार क्षेत्र से बाइक व घर से सामान चोरी कर राहगिरों को बेच देते थे। आरोपियों की निशांदेही पर पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर से पुलिस ने छह और बाईकें बरामद कीं।
Related Posts
उत्तराखण्ड कास्ट पालिसी को मंजूरी
- admin
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट […]
राज्य सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल
- admin
- July 4, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। आंध्र प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष […]
10 लाख श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन
- admin
- June 30, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस वर्ष 2024 में बाबा के धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब […]