हरिद्वार। आत्महत्या के इरादे से एक महिला ने सोनाली नदी में छंलाग लगा दी गयी। हालांकि मौके पर मौजूद जलवीर ने उसे नहर से निकाल कर उसकी जान बचा ली। महिला पारिवारिक क्लेश के कारण आत्महत्या करना चाह रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। जानकारी के अुसार शुक्रवार की सुबह एक महिला सोलानी नदी पुल के पास पहुंची और देखते ही देखते उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता महिला डूबने लगी। वहीं लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद जलवीर मोनू नदी में कूदा और उसने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई तो महिला के पास मौजूद आधार कार्ड से उसकी पहचान किशनपुर निवासी के रूप में हुई। बताया गया है महिला का पति से कुछ विवाद चल रहा है जिसके कारण वह मानसिक रूप से तनाव में थी और आत्महत्या के इरादे से नदी में कूद गई। वहीं पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर उसे उनके सपुर्द कर दिया है।
Related Posts
24 घण्टे अलर्ट रहे अधिकारी
- admin
- July 6, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन […]
श्रद्धालुओं के लिए खुले हेमकुंट साहिब के कपाट
- admin
- May 25, 2024
- 0
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए । इस दौरान दो हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट […]
मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं
- admin
- June 2, 2024
- 0
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बनबसा जाते समय सीएम […]