देहरादून। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधामी की यात्रा की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा ‘‘हरित चारधाम‘‘ यात्रा की थीम पर संचालित की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘‘फिट उत्तराखंड‘‘ की अपील के अनुसार भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग कम करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रंबध किये गये हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रा प्रबंधन के लिए छह हजार पुलिस कर्मियों के साथ ही 17 कंपनी पीएसी की तैनाती की जाएगी। पूरे यात्रा मार्गों पर दो हजार सीसी टीवी कैमरे लगाये जाएंगे। इसके साथ ही 14 ड्रोन से यात्रा की निगरानी की जाएगी। यात्रियों को आनलाइन धोखाधड़ी और गलत जानकारी से बचाने के लिए साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल भी बनाया गया है।
Related Posts
कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ
- admin
- April 13, 2025
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के बैजनाथ भकुनखोला मैदान में आज से तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
कुछ औद्योगिक इकाइयों को केंद्र सरकार ने अपात्र घोषित किया
- admin
- October 1, 2024
- 0
देहरादून। सब्सिडी का लाभ पाने के लिए पूंजी निवेश प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत राज्य में स्थापित 620 औद्योगिक इकाइयों को केंद्र सरकार ने अपात्र घोषित […]
महिलाओं को मिलेट्स उपलब्ध कराएं : धामी
- admin
- July 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि […]