देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश कई हिस्सों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार 18, 19 और 20 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झोंकेदार हवा चलने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 19 अप्रैल देहरादून समेत हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 से 19 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
Related Posts
राज्यपाल ने रोपा पौधा
- admin
- September 17, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली […]
ऊर्जा मंत्री से मिले मुख्यमंत्री
- admin
- June 27, 2024
- 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी […]
बीकेटीसी के सीईओ ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
- admin
- September 20, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शुक्रवार को धाम पहुंचकर सीईओ थपलियाल ने […]