देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं अपितु राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे। हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश – विदेश में पहुंचाना है। इस दौरान सचिव राधिका झा ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालयाज में लिया गया है। साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
Related Posts
फूलदेई पर बच्चों को दिया पुरस्कार
- admin
- March 19, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेशभर में लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये त्योहार अप्रैल तक मनाया जाएगा। उत्त्तरकाशी में इसी के तहत फूलदेई के 6 […]
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर
- admin
- February 23, 2024
- 0
चमोली। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु […]
मातम में बदली होली की खुशियां, 3 की मौत
- admin
- March 25, 2024
- 0
हल्द्वानी। आज तड़क हल्द्वानी में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बेकाबू कार की चपेट में आकर 2 राहगीर और एक […]