रुद्रप्रयाग। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष बालिका वर्ग के ट्रायल में 200 से अधिक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिला खेल अधिकारी मनोज चौहान के मार्गदर्शन में जनपद के तीनों ब्लॉक से 8 से 12 वर्ष तक की बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में ट्रायल किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयनित उदीयमान खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बताया कि अंडर 14 से अंडर 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का ट्रायल 21 व 22 अप्रैल को होगा। कहा कि इस योजना से जिला स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच ही नहीं खेलों में कॅरिअर बनाने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
Related Posts
पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार
- admin
- March 16, 2025
- 0
हरिद्वार। हरिद्वार जिला स्थित रूड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर […]
चारधाम यात्रा को लेकर मंथन
- admin
- April 30, 2024
- 0
देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली जिले […]
यमुनोत्री के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा
- admin
- July 17, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) जल्द ही यमुनोत्री के लिए हेली सेवाएं शुरू करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में […]