देहरादून। राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh के समक्ष पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. मयंक कुमार अग्रवाल ने राजभवन में ‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’ कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा भारत की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें न केवल संरक्षित करने की आवश्यकता है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से स्थापित कर वर्तमान जीवनशैली में अपनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखण्ड जैसे राज्य इस दिशा में कदम बढ़ाएं, तो यह ना सिर्फ लोगों के अच्छे स्वास्थ्य में मदद करेगा, बल्कि प्रदेश को आयुष आधारित जीवनशैली का एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र भी बना सकता है। राज्यपाल ने कहा कि आज जब संपूर्ण विश्व आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की ओर भी उन्मुख हो रहा है। ऐसे समय में भारत, और खासतौर पर उत्तराखण्ड जैसे राज्य, जिनकी संस्कृति और प्रकृति स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी हुई है, पूरी दुनिया को एक नई दिशा दे सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस शोध के अंतिम निष्कर्षों को उत्तराखण्ड सरकार और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा।
Related Posts
मंत्री अग्रवाल ने निरीक्षण किया
- admin
- September 7, 2024
- 0
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे भल्ला क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस […]
मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड मिलेट कृषि नीति पर लगाई मुहर
- admin
- April 15, 2025
- 0
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कृषि समेत 25 […]
छात्रों ने निकाली संस्कृत जागरुकता रैली
- admin
- August 23, 2024
- 0
देहरादून। संस्कृत सप्ताह महोत्सव के तहत देहरादून के विभिन्न हिन्दी माध्यम स्कूलों के छात्रों ने एमकेपी कॉलेज से रिस्पना चौक तक संस्कृत जागरुकता रैली निकाली। […]