उत्त्तरकाशी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी में प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। वहां पर महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से स्थानीय उत्पाद बनाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने बड़ेथी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जय मां कुटेटी स्वयं सहायता समूह कामदा की ओर से संचालित यूनिट में स्थानीय उत्पादों से उत्पाद बनाए जा रहे हैं। सीडीओ ने मरगांव के समीप 11 स्वयं सहायता समूह के साझा प्रयास से बनाए गए आम के बगीचे का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके सरंक्षण के लिए पानी के साथ ही मनरेगा से योजनाओं से कार्य किया जाएगा। वहीं बगीचे के समीप खाली पड़ी भूमि पर सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Related Posts
50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त
- admin
- June 15, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने आपदा मद के तहत होने वाले कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से सभी […]
बारिश से बागवानी को भारी नुकसान
- admin
- April 19, 2025
- 0
रुद्रपुर । राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में कल रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कृषि और बागवानी को काफी नुकसान हुआ है। आम […]
इंजीनियरिंग में बढे महिलाओं की भागीदारी
- admin
- April 15, 2025
- 0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। […]