चमोली। जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिला। घटनास्थल पर एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक पहुंचे । स्थानीय लोगों के मुताबिक कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या केए 01 एजी 0590 में एक युवक और युवती बीते शनिवार को सुबह में घूमते हुए स्थानीय लोगों को दिखे थे। यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई दिखी थी। यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर आठ, द्वितीय तल, 2 मेन ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं। कार में सवार महिला का शव जली अवस्था में मिला है, लेकिन महिला के साथ मौजूद पुरुष लापता हैं। ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को चांचडी गांव के पास एक रिट्ज कार के अंदर महिला का जले शव की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
गृह मंत्रालय से मिली पार्किंग के लिए अस्थायी अनुमति
- admin
- October 14, 2024
- 0
नैनीताल। गृह मंत्रालय ने मेट्रोपोल होटल परिसर, मल्लीताल, नैनीताल में खुले स्थान को सतही पार्किंग के लिए राज्य सरकार को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान […]
बांध परियोजना का निरीक्षण किया
- admin
- July 6, 2024
- 0
हल्द्वानी। सचिव सिंचाई डॉ आर. राजेश कुमार ने जमरानी बांध बहुद्देश्यीय परियोजना के बांध स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि 3 जुलाई को मुख्यमंत्री […]
ताकतवर भारतीयों में सुमार हुए मुख्यमंत्री
- admin
- March 28, 2025
- 0
ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर देहरादून। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की ओर से जारी 100 सर्वाधिक ताकतवर भारतीय हस्तियों की […]