देहरादून। ‘फिट उत्तराखंड अभियान‘ के लिये अगले पन्द्रह दिनों के भीतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं। खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर इसकी कार्ययोजना तैयार करेंगे। देहरादून में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान राज्य और जिला स्तर पर हर महीने वृहद स्तर पर चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ‘ईट राइट बी फिट’ के तहत आम जनता तक चीनी, नमक और तेल का सीमित उपयोग करने का संदेश पहुंचाने के निर्देश दियें। अभियान को स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और ग्राम स्तर तक फैलाने को भी कहा गया। श्री धामी ने स्कूलों और कॉलेजों में नियमित स्वास्थ्य कैंप लगाने के साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रजतोत्सव कैलेंडर में इस अभियान को शामिल किया जाए और युवा एवं महिला मंगल दलों को जोड़कर गांवों तक स्वास्थ्य, खानपान की आदतों और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता फैलाई जाए।
Related Posts
कार, ऑटो की भिड़त में सात की मौत
- admin
- November 16, 2024
- 0
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे […]
नशेड़ी ड्राइवर ने ली 3 की जान
- admin
- June 24, 2024
- 0
नई टिहरी। सोमवार सायं को डीडी मोटर्स बौराडी के पास एक बेलगाम कार ने चार लोगों को कुचल दिया, जिससे से तीन लोगों की मौके […]
कैंची धाम के लिए शटल सेवा शुरू
- admin
- March 26, 2025
- 0
नैनीताल। नैनीताल जिले में कैंची धाम दर्शन हेतु आने वाले पर्यटकों के सुगम आवागमन लिए 26 मार्च (आज) से शटल सेवा शुरू की जा रही […]