उत्तरकाशी। जिले के पुरोला क्षेत्र में ओवरलोड यूटिलिटी के रुपिन नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा वाहन के तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होने से हुआ। मृतक मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और वाहन की छत पर बैठे थे। हादसे के बाद दोनों पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से 12 को दून अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें सात की हालत गंभीर है। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी व उप जिला चिकित्सालय पुरोला में किया जा रहा है। पांच सीटर वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे।
Related Posts
फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ
- admin
- April 7, 2025
- 0
उत्त्तरकाशी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी में प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। वहां पर महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से […]
गुलदार ने बनाया निवाला
- admin
- July 22, 2024
- 0
घनसाली। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी के भौंडगांव में गुलदार ने 9 वर्षीय बालिका को निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार रुकम […]
अपात्र लोगों के प्रमाणपत्र बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें : धामी
- admin
- April 28, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अपात्र लोगों के राशन कार्ड, आधारकार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है। […]