चमोली। गोपेश्वर नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक युवती ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपने माता-पिता से उसे माफ करने का बार बार आग्रह किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ ही मृतका के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। गोपेश्वर पुलिस थाने के थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि कंट्रोल रुम से उन्हें एक युवती के अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां सुषमा (25) ग्राम सणकोट, नारायणबगड़, हाल निवासी सुभाषनगर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला सब इंस्पेक्टर मीता गुसांई ने शव का पंचनामा भरा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका यहां अपने दीदी-जीजाजी के साथ रहती थी। उसकी दीदी गांव गई थी, जबकि जीजाजी विद्यालय में शिक्षक हैं, वे स्कूल गए थे। बताया कि मृतका सुबह मंदिर भी गई थी और खाना भी उसी ने बनाया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
Related Posts
इस माह से शुरू होगा जमरानी बांध पर कार्य
- admin
- September 6, 2024
- 0
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में प्रस्तावित जमरानी बांध परियोजना के प्रथम चरण का कार्य आगामी 15 सितंबर से शुरू कर दिया जायेगा और लगभग 3700 करोड़ […]
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली
- admin
- March 19, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के […]
सड़क के सेम्पल लेकर जाँच के निर्देश
- admin
- September 28, 2024
- 0
रामनगर। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने रामनगर स्थित आपदा प्रभावित सुंदरखाल क्षेत्र, रामनगर में निर्माणाधीन गौशाला, नगर पालिका वार्ड 5 , बंबाघेर एवं रामनगर बाजार का […]