रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। लोनिवि ने रामबाडा से लिनचोली तक बर्फ साफ कर पांच किमी रास्ते को आवाजाही लायक बना दिया है। इन दिनों कुबेर गदेरा हिमखंड को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। अगले चार दिनों में टीम केदारनाथ पहुंच जाएगी। आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए बीते 14 मार्च से लोक निर्माण विभाग गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ साफ करने में जुटा है। 70 से अधिक मजदूरों के द्वारा पहले चरण में रामबाड़ा से लिनचोली तक बर्फ सफाई का कार्य किया गया, जो पूरा हो चुका है। यहां पांच किमी क्षेत्र में बर्फ को काटकर घोड़ा-खच्चर व पैदल आवाजाही के लिए चार फीट चौड़ा रास्ता बनाया गया है। हिमखंड जोन में रास्ते की चौड़ाई ढाई फीट ही है। अब, दूसरे चरण में लिनचोली से छानी कैंप में बर्फ साफ की जा रही है। यहां कुबेर गदेरा में हिमखंड को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार हिमखंड की ऊंचाई 50 फीट से अधिक और लंबाई 40 फीट तक है। ऐसे में यहां, पर सावधानी से काम किया जा रहा है। विभागीय अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि अगले चार दिन में पैदल मार्ग की बर्फ साफ कर टीम केदारनाथ पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि लिनचोली से छानीकैंप के बीच तीन स्थानों पर हिमखंड पसरे हुए हैं, जिन्हें काटकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल तक केदारनाथ मंदिर तक बर्फ साफ कर रास्ते को आवाजाही लायक बना दिया जाएगा।0
Related Posts
कार में मिला डाक्टर का शव
- admin
- September 29, 2024
- 0
प्रयागराज। प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में तैनात उत्तराखण्ड मूल के एक डॉक्टर का शव कार में मिला है। वह स्वरूप रानी अस्पताल (SRN) में […]
हादसे में गई 4 लोगों की जान
- admin
- June 16, 2024
- 0
पौड़ी । पौड़ी जिले के खिर्सू- कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत […]
मुख्यमंत्री ने जनसमस्या सुनीं
- admin
- June 30, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को […]