चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण की भावना के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन किया,और पुस्तिका प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को लांच किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले।मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना।
Related Posts
चमोली में सैनिक स्कूल खोलने का अनुरोध
- admin
- February 23, 2024
- 0
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री से चमोली […]
कातिलों को जल्द पकड़ा जाएगा
- admin
- March 29, 2024
- 0
उधमसिंहनगर। श्री नानकमत्ता गुरूद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि हत्यारों की पहचान […]
आख्या भेजने के निर्देश
- admin
- March 26, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में न्याय विभाग और गृह विभाग के अधिकारियों की समिति में जेल से कैदियों की समय पूर्व रिहाई […]