देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आज सुबह ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित एक डंपर तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाल कर मोच्र्यूरी में भिजवा दिया। जबकि, डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।आज प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 3 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। डंपर की चपेट में आने से 2 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक वाहन UK07 AF 2506, डंपर तथा पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मृतकों की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून तथा पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के रूप में हुई है। दोनों डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टिहरी में नियुक्त थे तथा आज अपने घर से टिहरी के लिए जा रहे थे। डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
Related Posts
राज्य सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल
- admin
- July 4, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। आंध्र प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष […]
दावाग्नि की चपेट में आई महिला की हुई मौत
- admin
- May 11, 2024
- 0
श्रीनगर। वनाग्नि में झुलसी महिला की उपचार के दौरान देहरादून के निजि अस्पताल में मौत हो गयी।सात तारीख को जंगल की आग में झुलसी महिला […]
राज्यपाल से मिले पूर्व सैनिक
- admin
- October 1, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में पूर्व सैनिकों ने मुलाकात कर उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस […]