रुद्रप्रयाग। उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि विवि में नौ मार्च से चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी शुरू होगा। विश्व विद्यालय के कुलपति डाॅक्टर मनमोहन सिंह चैहान ने बताया कि इस बार मेला नए कलेवर में व्यवस्थित तरीके से लगाया जा रहा है। नौ मार्च को महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।। गोष्ठी में कृषक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए व्याख्यानों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। मेले में किसानों के लिए खरीफ की फसलों के नवीन प्रजातियों के बीज और मिनीकिट एवं शाक-भाजी, फलों, वानिकी, सगंधीय व फूलों के उन्नत बीजों व पौधों की बिक्री, किसानोपयोगी उन्नत तकनीकों की प्रदर्शनी, कृषि उद्योग प्रदर्शनी उपलब्ध होगी। मेले का उद्घाटन 10 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी करेंगे। मेला प्रभारी एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅक्टर जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि इस बार किसान मेले में लगभग 10 हजार से अधिक किसानों की आने की संभावना है। मेले में 400 से अधिक स्टाल लगाए गए है।
Related Posts
भाजपा करेगी बम्पर जीत दर्ज
- admin
- April 9, 2024
- 0
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश के सैनिकों को सम्मान नहीं दिया है। कांग्रेस पर सैनिकों के अपमान […]
टम्टा व रावत ने कराया नामांकन
- admin
- March 22, 2024
- 0
देहरादून। अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा व हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत […]
श्रमिकों और उनके आश्रितों को कर्मचारी राज्य बीमा का लाभ मिलेगा
- admin
- February 25, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश सरकार उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को कर्मचारी राज्य बीमा का लाभ तथा […]