चंपावत। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय लोहाघाट में नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण के लिए नारे लगाए और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गंगा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया और स्थानीय जल स्रोतों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। नमामि गंगे की टीम ने इस अभियान में जन समुदाय को सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया। नमामि गंगे की नोडल डॉ सुमन पाण्डेय ने बताया कि इस परियोजना के तहत पिछले चार सालों से राज्य में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के तहत शहरी क्षेत्रों के प्राकृतिक नौलों का संरक्षण किया जा रहा है। साथ ही गाढ-गधेरों की सफाई कर पालीथीन के दुष्प्रभाव के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा हैं ।
Related Posts
हरिद्वार सांसद का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- admin
- June 11, 2024
- 0
रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से सांसद बनने के बाद पहली रुड़की पहुंचें। जहा भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। […]
एक करोड़ तक की वित्तीय स्वीकृति दे सकेंगे डीएम
- admin
- September 19, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में राज्य आपदा मोचन निधि के तहत जिलाधिकारी एक करोड़ रूपये तक के कार्य की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति अपने स्तर से दे […]
गौरी माई मंदिर के कपाट
- admin
- April 13, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। बैशाखी के पावन पर्व पर गौरीकुंड में आराध्य गौरी माई मंदिर के कपाट पूजा-अर्चना के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। अब, […]