रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है। आज शाम करीब 5.30 बजे जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ग्राम घेंघड, रुद्रप्रयाग निवासी राम सिंह बिष्ट(45) पुत्र शेर सिंह और उनके 16 वर्षीय बेट अमन बिष्ट की मौत हो गई। जबकि, हर्ष लाल(65) घायल हो गया। जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ घायल और दोनों शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाय। घायल हर्ष लाल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है।
Related Posts
शिवालयों में उमड़ी भीड़
- admin
- July 29, 2024
- 0
देहरादून। केदारनाथ/बदरीनाथ। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में उत्साह रहा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान […]
इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
- admin
- March 14, 2025
- 0
टिहरी। जिले में नरेन्द्रनगर और प्रताप नगर के मदन नेगी में स्वीकृत दो नए केंद्रीय विद्यालयों को इसी शिक्षा सत्र में संचालन को लेकर जिला […]
भारी बारिश की चेतावनी जारी की
- admin
- July 17, 2024
- 0
देहरादून। मौसम विभाग ने आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों […]